Rajasthan RSSB LDC / Junior Assistant Vacancy 2026 Online Form

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने लिपिक ग्रेड-II एवं कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती-2026 के अंतर्गत कुल 10,644 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने CET Senior Secondary Level 2024 परीक्षा में भाग लिया है और योग्य घोषित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

इवेंटतिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 15 January 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 February 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 13 February 2026
CET 2024 स्कोर कार्ड जारी17 फरवरी 2025

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य / OBC (क्रीमीलेयर) / MBC: ₹600/-
  • OBC (नॉन-क्रीमीलेयर) / SC / ST / EWS: ₹400/-
  • दिव्यांगजन (PH): ₹400/-
  • नोट: जिन उम्मीदवारों ने पहले OTR शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें पुनः शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 Years
  • अधिकतम आयु: 40 Years
  • आयु सीमा की गणना: 1 जनवरी 2027 के आधार पर।

पदों का विवरण (Vacancy Details – Total 10,644 Posts)

विभाग का नाम पद का नाम NTSA TSA कुल पद
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) लिपिक ग्रेड-II 06 06
प्रशासनिक सुधार विभाग कनिष्ठ सहायक 8827 979 9806
कृषि विपणन निदेशालय कनिष्ठ सहायक 581 19 600
राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड कनिष्ठ सहायक 98 98
राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कनिष्ठ सहायक 46 04 50
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान लिपिक ग्रेड-II 84 84
कुल योग 9642 1002 10,644

पात्रता एवं योग्यता (Eligibility & Qualification)

  • CET योग्यता: CET Senior Secondary Level 2024 में सम्मिलित एवं योग्य।
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण।
  • कंप्यूटर योग्यता: RS-CIT / DOEACC ‘O’ Level / COPA / कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या डिग्री।
  • अन्य: देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का सामान्य ज्ञान।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • लिखित परीक्षा
  • हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट (गति एवं दक्षता)

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

  1. SSO Rajasthan पोर्टल पर लॉगिन करें।
  2. Recruitment Portal में जाकर संबंधित भर्ती पर “Apply Now” क्लिक करें।
  3. CET (Senior Secondary) 2024 Application Number दर्ज करें।
  4. यदि OTR शुल्क जमा नहीं है तो पहले शुल्क भुगतान करें।
  5. आवेदन फॉर्म में सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  6. निर्धारित साइज में फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
  7. Preview चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  8. आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

लिंक का विवरणलिंक
ऑनलाइन आवेदन करेंSSO Rajasthan Login
विस्तृत विज्ञापनRSSB Notification
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://rssb.rajasthan.gov.in/

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

क्या अन्य राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, लेकिन उन्हें सामान्य वर्ग माना जाएगा और आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

क्या CET 2024 अनिवार्य है?

हाँ, केवल CET Senior Secondary Level 2024 में शामिल अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

क्या विभाग की प्राथमिकता आवेदन के समय देनी होगी?

हाँ, ऑनलाइन आवेदन के समय विभागों की प्राथमिकता भरना अनिवार्य है।

निष्कर्ष (Conclusion)

यदि आपने CET Senior Secondary Level 2024 परीक्षा उत्तीर्ण की है, तो राजस्थान RSSB LDC / Junior Assistant भर्ती 2026 आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएँ।

Leave a Comment